Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

पति की पहली शादी का राज़ खुला तो बिखर गए प्राची के सपने, ससुराल में मारपीट के बाद मौत को लगाया गले

ग्वालियर : शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ‘लव मैरिज’ के महज 6 महीने बाद एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। मृतका ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वालों को ठहराया है।

शादी का सच सामने आते ही टूटा सपना

मृतका की पहचान जीडीए कॉलोनी निवासी वैष्णवी उर्फ प्राची के रूप में हुई है। प्राची ने करीब 6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दोनों ईस्ट मैरेडियन मल्टी में किराए के फ्लैट में रह रहे थे। प्राची की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब उसे पता चला कि राजू पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

मारपीट के बाद उठाया आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि पति की पहली शादी की जानकारी मिलने पर प्राची विरोध करने ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि वहां राजू, उसकी पहली पत्नी और पिता ने प्राची के साथ जमकर मारपीट की। इस अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर प्राची ने अपने फ्लैट पर आकर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपना दर्द बयां करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है।

पुलिस की कार्रवाई:

मृतका के चाचा ने इसे दहेज के लिए की गई हत्या करार दिया है। सिरोल थाना के सब-इंस्पेक्टर डी.एस. कुशवाह ने बताया, “पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीडियो को सबूत के तौर पर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Hot this week

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img