Tuesday, July 7, 2026
24.2 C
Bhopal

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं। बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

शादी और काम पर गया था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कल्लू कुशवाह पेशे से हम्माली का काम करते हैं। घटना के समय कल्लू अपने काम पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गई थीं। बच्चे अपनी नानी के घर थे, जिससे पूरा घर सूना था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हो गए।

बेटी के घर पहुंचने पर खुला राज बदमाशों ने अलमारी को खंगालते हुए उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र, चेन, कान के टॉप्स, चांदी की चार जोड़ी पायल, बिछिया और नकदी चुरा ली। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब कल्लू की बेटी घर लौटी, तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाया और परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अब दिन के उजाले में भी लोग अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं?

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img