Monday, October 26, 2026
18 C
Bhopal

महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: महंगाई के मुद्दे पर वित्त मंत्री के बंगले का घेराव, पुलिस से तीखी

भोपाल। ​मोहन सरकार के बजट से हताश महिला कांग्रेस ने आज राजधानी की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजट में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में कोई राहत न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में मोर्चा खोला।

​प्रदर्शन की मुख्य बातें:
  • ​ठेले पर स्कूटी और सिलेंडर: विरोध जताने के लिए महिलाएं ठेले पर स्कूटी और खाली गैस सिलेंडर रखकर नारेबाजी करती हुईं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले की ओर बढ़ीं।
  • ​बैरिकेडिंग पर टकराव: पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी रेडक्रॉस अस्पताल के पास पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।
  • ​पुतला दहन की कोशिश: इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे लेकर पुलिस और महिलाओं के बीच काफी देर तक झूमाझटकी और तीखी झड़प हुई।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img