Wednesday, October 7, 2026
30.9 C
Bhopal

MP News: पीसीसीएफ राजेश कुमार और धर्मेन्द्र वर्मा इस माह होंगे सेवानिवृत्त, सात अगले साल

MP News: भोपाल(राज्य ब्यूरो)। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (पीसीसीएफ) राजेश कुमार एवं धर्मेन्द्र वर्मा सहित दो अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (एपीसीसीएफ) और एक मुख्य वनसंरक्षक (सीसीएफ) 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी के साथ राज्य शासन ने वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले वन अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें वन बल प्रमुख आरके गुप्ता, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान सहित सात पीसीसीएफ शामिल हैं।

धर्मेन्द्र वर्मा जैव विविधता बोर्ड के साथ मानव संसाधन शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे

राजेश कुमार कार्ययोजना शाखा में पीसीसीएफ हैं। वहीं धर्मेन्द्र वर्मा जैव विविधता बोर्ड के साथ मानव संसाधन शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन पदों के खाली होने पर विकास शाखा में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक चितरंजन त्यागी और मप्र राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ डा. अतुल श्रीवास्तव पदोन्न्त होकर पीसीसीएफ बनाए जाएंगे। इनके साथ ही वन्यप्राणी मुख्यालय में पदस्थ एपीसीसीएफ एचएस नेगी, जबलपुर में पदस्थ रामदास महला सहित एक सीसीएफ भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधिकारी

वन बल प्रमुख आरके गुप्ता, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जसवीर सिंह चौहान, मप्र राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह, कैंपा के सुनील अग्रवाल, संरक्षण शाखा के चंद्रकांत पाटिल, केंद्रीय सिल्क बोर्ड के सदस्य सचिव आरआर ओखंडियार, अनुसंधान विकास एवं लोक वानिकी के अतुल कुमार जैन आदि वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा करीब 17 माह बाद कार्यस्थल पर लौटे मुख्य वनसंरक्षक एम. कालीदुर्रई, निलंबित चल रहे बसंत कुमार सिंह, शहडोल के मुख्य वनसंरक्षक प्रभात कुमार वर्मा भी अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Hot this week

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

Topics

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img