Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

श्रद्धालु के गहने और नकदी चुराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, ₹4.50 लाख का माल बरामद

​ओंकारेश्वर | तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर दंपत्ति को मांधाता पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है।

​भीड़ का फायदा उठाकर उड़ाया था पर्स

​घटना 20 फरवरी की है, जब राजस्थान के सीकर निवासी अविनाश अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुरी पार्किंग में मौजूद थे। इसी दौरान गोवर्धन होटल के पास से उनकी पत्नी का लाल रंग का हैंडपर्स चोरी हो गया। पर्स में मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठियां और महंगे मोबाइल रखे थे।

​100 से ज्यादा कैमरों ने खोला राज

​शिकायत मिलते ही खंडवा एसपी मनोज राय के निर्देशन में पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान खरगोन जिले के बड़वाह निवासी गोवर्धन चौहान और उसकी पत्नी उमाबाई के रूप में हुई।

​पुराना अपराधी है आरोपी

​पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके गांव सिरलाय से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी गोवर्धन पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

​बड़ी कामयाबी: टीआई अनोख सिंह सिंदया और उनकी टीम ने महज कुछ ही दिनों में इस वारदात का पर्दाफाश किया। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर खंडवा जिला जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img