Monday, June 22, 2026
30.1 C
Bhopal

पुलिस की बदसलूकी से तंग आकर महिला ने खाया जहर, पति ने बीच सड़क किया हंगामा

भोपाल | ​राजधानी के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर गुरुवार दोपहर उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब पुलिस की कथित बदसलूकी से परेशान होकर एक ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने जहर खा लिया। घटना के बाद गुस्साए युवक ने सड़क पर रिक्शा खड़ा कर जाम लगा दिया और पुलिसकर्मियों की बाइक पलट दी।

क्या है पूरा मामला?

​बरखेड़ी निवासी नवल कुशवाह अपनी पत्नी पूजा के साथ निजी काम से बाजार जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे कंट्रोल रूम तिराहे पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें सिग्नल तोड़ने के आरोप में रोका। नवल का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने न केवल उनके साथ झूमाझटकी की, बल्कि रिक्शा जब्त करने और थाने ले जाने की धमकी भी दी।

  • खौफ में कदम: पुलिस की धमकी से घबराई पूजा ने अपने पर्स में रखी चूहामार दवा खा ली।
  • सड़क पर बवाल: पत्नी की तबीयत बिगड़ती देख नवल आपा खो बैठा। उसने बीच सड़क पर रिक्शा खड़ा कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।
  • पुलिस की घेराबंदी: नवल ने ट्रैफिक चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की बाइकों में तोड़फोड़ की और भाग रहे पुलिसकर्मियों का पीछा करते हुए कंट्रोल रूम के भीतर तक जा पहुंचा।
‘मर जाने दो पत्नी को, इंसाफ चाहिए’

​हंगामे के दौरान नवल इतना आक्रोशित था कि लोगों के समझाने पर भी वह पत्नी को अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं था। उसका कहना था, “बड़ी मुश्किल से घर चलता है, ऊपर से पुलिस वाले अवैध वसूली और चालान के नाम पर परेशान करते हैं। जब तक दोषी पुलिसकर्मी सामने नहीं आते, मैं नहीं जाऊंगा।” काफी समझाइश के बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल रवाना हुआ।

अधिकारियों का पक्ष

​”रिक्शाचालक ने सिग्नल जंप किया था। कार्रवाई की बात सुनकर वह उत्तेजित हो गया और अभद्रता करने लगा। मामले की जांच की जा रही है कि किन पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था।”

अजय बाजपेयी, एसीपी (ट्रैफिक)

मौजूदा स्थिति: पुलिस अब उन अस्पतालों का पता लगा रही है जहां महिला को भर्ती कराया गया है। साथ ही, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img