Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

कानून-व्यवस्था पर CM सख्त: “MP शांति का टापू है, खलल डालने वाले नहीं बख्शे जाएंगे

​भोपाल | आगामी त्योहारों—होली और रमजान—को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली है। रविवार को भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाए।

​संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

​मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगाह किया कि मध्य प्रदेश की पहचान ‘शांति का टापू’ के रूप में है और इसे बरकरार रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • ​विशेष निगरानी: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए।
  • ​अफवाहों पर लगाम: सोशल मीडिया और भड़काऊ गतिविधियों पर पुलिस तुरंत एक्शन ले।
  • ​दो दिन की होली: इस बार होली के दो दिवसीय अवकाश को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img