Tuesday, April 28, 2026
28.1 C
Bhopal

राजधानी में बम की अफवाह से हड़कंप: AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी

भोपाल | राजधानी भोपाल के दो बड़े चिकित्सा संस्थानों, AIIMS और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। शरारती तत्वों ने ईमेल भेजकर दावा किया था कि परिसरों में ‘सायनाइड बम’ रखे गए हैं, जो दोपहर में ब्लास्ट होंगे। हालांकि, घंटों चली सघन चेकिंग के बाद पुलिस ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है।

ईमेल में लिखा- ‘दोपहर 12:15 बजे होगा धमाका’

​पुलिस के अनुसार, दोनों संस्थानों को सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें लिखा था कि कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फट जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने सुबह 11 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी देते हुए अंत में ‘अल्लाह हू अकबर’ लिखा था।

पुलिस और डॉग स्क्वायड ने खंगाला कोना-कोना

​धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

  • AIIMS: बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में टीम और बम निरोधक दस्ते ने पूरे अस्पताल परिसर की तलाशी ली।
  • पीपुल्स यूनिवर्सिटी: निशातपुरा टीआई मनोज पटवा और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया।

​जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच डर का माहौल रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

साइबर सेल की रडार पर आरोपी

​पुलिस अब उस आईपी एड्रेस (IP Address) और ईमेल आईडी की जांच कर रही है जिससे यह संदेश भेजा गया था। अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपी को जल्द ही सलाखें के पीछे भेजा जाएगा।

पुरानी घटना का दोहराव: गौरतलब है कि बीते 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी निकली थी। पुलिस अब इन दोनों मामलों के आपसी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img