Friday, May 8, 2026
29.1 C
Bhopal

जबलपुर में बेसहारा गायों के कोख में अच्छी नस्ल की गाय तैयार

सड़कों पर घूमती बेसहारा गायों के बारे में मध्यप्रदेश की सरकार गंभीरता से सोच रही है। उनकी इस सोच में नानाजी देशमुख पशुचिकित्सक विश्वविद्यालय में चल रहे अनुसंधान महत्वपूर्ण हैं। विवि द्वारा बेसहारा गायों की कोख में भ्रूण प्रत्यारोपण कर ज्यादा दूध देने वाली गायों की नस्ल तैयार करने का अच्छा काम किया है। यह बात विवि में पशुपालकों के प्रशिक्षक कार्यक्रम पशु विज्ञानिकों ने कही।

विवि के कुलपति प्रो.एसपी तिवारी और आला अधिकारियों के साथ अधारताल स्थित विवि परिसर का निरीक्षण किया। यहां पर डेयरी फार्म से लेकर मुर्गी फार्म के निरीक्षण के दौरान यहां चल रहे अनुसंधान की जानकारी ली और सराहना की।

बेसहारा गायों को विवि ने दिया सहारा : इस दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी तिवारी ने बताया कि किस तरह से विवि के डेयरी फार्म बेसहारा गायों की कोख में बेहतर नस्ल की गाय के बच्चे तैयार किए हैं। इन गायों की कोख में तैयार हुई बछियों को भी देखा। इस दौरान पशुपालन मंत्री ने यहां बनाए गए 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से किसान हास्टल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विवि द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की समीक्षा की। वहीं पशुपालकों को बकरी, मुर्गी और मछली का वितरिण किया गया।

पशुपालन विभाग विज्ञानिकों ने लगातार अनुसंधान करने के बाद पशुओं में भ्रूण प्रत्यारोपण किया। गाय पर लगातार नजर रखने के बाद अनुसंधान चलता रहा। कुछ दिन बाद इनके बेहतर परिणाम सामने आए और उन्होंने गाय को जन्म दिया। यह गाय वर्तमान में पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छी नस्ल की है। यह अनुसंधान विश्वविद्यालय का प्रदेश के अन्य संस्थानों और अन्य राज्यों के संस्थानों में शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे इस कार्य की समीक्षा लगातार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कर रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि अनुसंधान लगातार आगे भी चलता रहेगा।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img