Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

भोपाल में बेस्ट प्राइस के पास सरेराह युवक की चाकू गोदकर हत्या

अपराध हुआ है तो सुराग भी होगा, और अगर पुलिस है तो इंसाफ भी होगा…

मृतक अरविंद मीणा

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल के शांत माहौल को आज अपराधी ने सरेआम लहूलुहान कर दिया। सूत्रों के मुताबिक निशातपुरा इलाके का बेस्ट प्राइस चौराहा आज किसी जंग के मैदान जैसा नजर आया, जहाँ बीच सड़क पर अरविंद मीणा नामक युवक को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। आपको बता दें कि मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा समेत एडीसीपी मलकीत सिंह और एसीपी अक्षय चौधरी घटनास्थल पर मौजूद थे। मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा ।

  • सूत्रों की मानें तो हमलावरों ने युवक को संभलने का मौका तक नहीं दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर अपना काम तमाम कर फरार हो चुके थे।
  • इलाके में चर्चा है कि यह सिर्फ हमला नहीं, बल्कि बदले की आग थी जो काफी समय से सुलग रही थी।
  • पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल तो भेज दिया है, लेकिन अब निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा के कंधों पर उस फरार कातिल को सलाखों के पीछे लाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img