Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल में डॉग्स का आतंक: मैपल ट्री सोसायटी में आधी रात को हंगामा, रहवासियों ने घेरा गेट

भोपाल। राजधानी के करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार रात आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर जमकर बवाल हुआ। कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं और डॉग लवर्स द्वारा दी जा रही धमकियों से परेशान दर्जनों रहवासी रात 11 बजे सोसायटी के गेट पर लामबंद हो गए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और डॉग लवर्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बुजुर्गों और बच्चों पर हमला, दहशत का माहौल

​रहवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से बाहरी इलाकों के डॉग्स कॉलोनी में घुस आए हैं। ये कुत्ते आए दिन बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। कई लोग इनके हमले में घायल हो चुके हैं, जिसके कारण सोसायटी में दहशत का माहौल है।

‘शिकायत की तो दर्ज कराते हैं झूठी FIR’

​प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वे इस समस्या की शिकायत नगर निगम से करते हैं, तो कुछ कथित ‘डॉग लवर्स’ उनके खिलाफ थाने में झूठी एफआईआर दर्ज करा देते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन डॉग लवर्स के दबाव में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पुलिस की समझाइश, 5 दिन का अल्टीमेटम

​देर रात तक चले हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रहवासियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और समस्या के समाधान के लिए 5 दिन का समय मांगा है। रहवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय में कुत्तों को नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img