Wednesday, March 11, 2026
35 C
Bhopal

हनीट्रैप में फंसाकर कोटा के व्यापारी से लूट, कांग्रेस नेत्री समेत परिवार के 4 गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र में राजस्थान के एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार रात इस साजिश में शामिल एक महिला कांग्रेस नेता, उनके पति, बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पति राजेंद्र बुंदेला और दामाद विशाल आर्य

साजिश के तहत घर बुलाया

पुलिस के मुताबिक, कोटा निवासी ऑटो पार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भुटानी की दोस्ती इंदौर की एक परिचित के माध्यम से कांग्रेस नेत्री रीता आर्य से हुई थी। गुरुवार को रीता ने योजनाबद्ध तरीके से भरत को अपने गांधीनगर स्थित आवास पर बुलाया। जब भरत कमरे में थे, तभी रीता के पति राजेंद्र बुंदेला और दामाद विशाल आर्य मुंह पर कपड़ा बांधकर दाखिल हुए। उन्होंने मोबाइल से रिकॉर्डिंग का डर दिखाकर भरत को धमकाया और उनके सोने के गहने (अंगूठी, कड़ा और चेन) छीन लिए।

हनी ट्रैप के शिकार हुए कोटा व्यापारी भरत भुटानी

CCTV ने खोली पोल

शुरुआत में पीड़ित ने लूट की सूचना दी थी, लेकिन जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो कहानी कुछ और ही निकली। फुटेज में आरोपी राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखे, जिनके पीछे रीता और उनकी बेटी निधि भी जाती नजर आईं।

आरोपी सलाखों के पीछे

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि लोकेशन के आधार पर दबिश देकर चारों आरोपियों को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए तमाम जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह की अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

Hot this week

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img