Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, परिचित ने घर छोड़ने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर की दरिंदगी

​मुरैना। कोतवाली थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का आखिरी पेपर देकर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही परिचित ने दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर एक सुनसान पहाड़ी पर ले गया था। शनिवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​पेपर देकर लौट रही थी छात्रा

​जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 6 मार्च को माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा थी। छात्रा परीक्षा केंद्र से पेपर देकर घर लौट रही थी, तभी एमएस रोड पर उसे परिचित भोला गुर्जर मिला। उसने छात्रा को घर छोड़ने का भरोसा दिलाकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय नेशनल हाईवे-44 स्थित टेकरी के सुनसान इलाके में ले गया।

​7 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक उसे पहाड़ी पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद रात करीब 8 बजे आरोपी उसे घर की गली के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

​पुलिस की कार्रवाई

​परिजनों को आपबीती बताने के बाद शनिवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार, आरोपी भोला गुर्जर के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला पुलिस अधिकारी पीड़िता के बयान दर्ज कर रही हैं और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img