Wednesday, March 11, 2026
31.5 C
Bhopal

IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 18 गिरफ्तार

महू/इंदौर। मानपुर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के ग्राम अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस फार्म हाउस पर यह जुआ चल रहा था, वह IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अम्बरीश वैद्य के नाम पर दर्ज है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर में वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक (MD) हैं।

लाखों का माल बरामद

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

  • नकदी: 13 लाख 67 हजार 971 रुपए
  • मोबाइल: 30 स्मार्टफोन
  • वाहन: दो कारें
  • कुल जब्ती: लगभग 28.67 लाख रुपए का मशरूका

पीछे के रास्ते से घुसी पुलिस

मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस टीम ‘कोठी निवास’ फार्म हाउस पहुंची, तो मुख्य गेट बाहर से बंद था। अंदर से आ रही आवाजों के बाद पुलिस ने पीछे के रास्ते से प्रवेश किया, जहां बरामदे में जुआ चल रहा था।

जगदीश ‘कूबड़ा’ है मुख्य सरगना

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना जगदीश राठौर उर्फ कूबड़ा है, जो स्थान बदल-बदल कर जुए के फड़ लगवाता है। पहले यह जुआ 1 मार्च को होने वाला था, लेकिन योजना बदलकर 10 मार्च की गई। फिलहाल मानपुर थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या फार्म हाउस मालिकों को इस गतिविधि की जानकारी थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची

नामउम्रनिवासी
अलिया उर्फ अलाउद्दीन52धार
विजय55धार
आसिफ48खरगोन
ओमप्रकाश48इंदौर
दीनदयाल44धार
राहुल40उज्जैन
स्वप्निल42धार
नीतेश51बड़वानी
नवीन48गुजरात
मनीष44आलीराजपुर
अभिषेक33उज्जैन
अखिलेश55धार
धीरज43खरगोन
राकेश49झाबुआ
बृजसिंह48देवास
रवि45देवास
सागर28धार

फरार आरोपियों की सूची

नामनिवासी
जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबड़ाराजगढ़
गोपालइंदौर
पप्पू धोबीराजगढ़
आशीष जैनबदनावर
रंजीत जाट (केयरटेकर)मानपुर

Hot this week

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

शादीशुदा महिला से था दूल्हे का चक्कर, दुल्हन ने ऐन मौके पर बारात लोटाई

ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित एक मैरिज गार्डन में...

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

Topics

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img