Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

टायर बदलने में उलझा रहा व्यापारी, कार से 17 लाख पार

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर बदमाशों ने बड़ी चालाकी से एक मटर व्यापारी की कार से 17 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। वारदात उस वक्त हुई जब व्यापारी सड़क किनारे खड़ी कार का पंचर टायर बदल रहे थे।

नजर हटते ही बैग गायब

​जानकारी के अनुसार, मटर मंडी के व्यापारी विशेष जैन बैंक से 17 लाख रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार का टायर पंचर हो गया। श्री जैन गाड़ी रोककर नीचे उतरे और स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर ड्राइवर सीट के पास रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। टायर बदलने के बाद जब व्यापारी वापस सीट पर बैठे, तब उन्हें चोरी का पता चला।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

​घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हाईवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों का सुराग लग सके।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img