Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल: बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के एक 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से बिहार का रहने वाला मोहम्मद इफ्तखार बैंक कॉलोनी में किराए से रहकर एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

​मोबाइल दीवार पर चिपका मिला

पुलिस को छात्र का मोबाइल फोन दीवार पर चिपका हुआ मिला है। शुरुआती जांच और दोस्तों से पूछताछ में सामने आया है कि इफ्तखार ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था और उसे सुसाइड का ‘लाइव’ वीडियो दिखाया।

​परिजनों का इंतजार

अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि छात्र का मोबाइल लॉक होने के कारण फिलहाल उसकी जांच नहीं हो सकी है, जिसे एफएसएल (FSL) भेजा जाएगा। रविवार को बिहार से परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अब परिजनों और दोस्तों के बयान दर्ज कर खुदकुशी के पीछे के असली कारणों की तलाश कर रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img