Tuesday, June 30, 2026
32.1 C
Bhopal

मदद करना पड़ा भारी: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर व्यापारी की दो सोने की चेन उड़ाई

इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में इंसानियत दिखाना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। लिफ्ट मांगने के बहाने स्कूटी पर बैठे एक शातिर चोर ने रास्ते में ही व्यापारी के बैग से दो सोने की चेन पार कर दीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मदद के बहाने हाथ साफ

​महालक्ष्मी नगर निवासी सेनेटरी व्यापारी नमन वाघेला शनिवार को अपनी स्कूटी से बॉम्बे अस्पताल क्षेत्र की ओर गए थे। वहां एक युवक ने चिलचिलाती धूप का हवाला देकर देवास नाके तक के लिए लिफ्ट मांगी। नमन ने युवक को पीछे बैठा लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि वह चोर को अपनी गाड़ी पर बैठा रहे हैं।

होटल के पास की वारदात

​व्यापारी जब घर पहुंचे और बैग चेक किया, तो उसमें रखा सोने की चेन का बॉक्स खाली मिला। घबराए नमन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच में एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवक चलती स्कूटी के पीछे टंगे बैग में हाथ डालते हुए साफ नजर आ रहा है।

पुलिस का कहना है: “सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नागरिकों से अपील है कि अनजान व्यक्ति को वाहन पर बैठाते समय सतर्क रहें।”

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img