Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के गेहूंखेड़ा इलाके में सोमवार तड़के एक 42 वर्षीय केमिस्ट का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान पदम सोलंकी के रूप में हुई है, जो अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करते थे। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

शरीर पर मिले चोट और नील के निशान

​परिजनों का आरोप है कि पदम के सिर पर चोट के निशान हैं और हाथ पर जलने जैसे फफोले पड़े हुए हैं। पीठ पर भी नील के निशान पाए गए हैं। मृतक के भतीजे महेंद्र सोलंकी ने अपनी चाची (पदम की पत्नी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चाचा-चाची के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी बीते एक साल से दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही थी, जिससे पदम तनाव में थे।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

​मामले की जांच कर रहे एएसआई रामनरेश के अनुसार, पदम घर में अकेले रहते थे और पत्नी के अलग होने के कारण अवसाद में थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img