Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

राजधानी में फिर बम की दहशत: नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

भोपाल। राजधानी में सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को एमपी नगर स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात ई-मेल के जरिए ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली।

ई-मेल में था ‘ड्रोन अटैक’ का दावा

​ई-मेल में सनसनीखेज दावा किया गया था कि कार्यालय में ड्रोन की मदद से चार छोटे आरडीएक्स (RDX) बम रखे गए हैं, जो दोपहर 2 बजे फट जाएंगे। मेल में यह भी चेतावनी दी गई थी कि सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाल लिया जाए।

जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

​सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सुरक्षा के लिहाज से पूरे कार्यालय को खाली कराया गया और गहन तलाशी ली गई। एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि सर्चिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। यह पूरी तरह से एक ‘होक्स कॉल’ (अफवाह) साबित हुई।

पुलिस की रडार पर तकनीकी सुराग

​हैरानी की बात यह है कि इसी कार्यालय में एक दिन पहले भी ऐसा ही एक मेल आया था, जिसमें पुलिस की जांच क्षमता को परखने की बात लिखी थी। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस कर रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img