Tuesday, March 17, 2026
25.1 C
Bhopal

गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, दुकानदारों को बांटा कोयला

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बुधवार को पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र साहू झूमरवाला के नेतृत्व में बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में दुकानदारों और आम लोगों को कोयला बांटकर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा गया।

प्रतीकात्मक विरोध से घेरी सरकार

​कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू ने कहा कि सिलेंडर न मिलने के कारण आम जनता और छोटे व्यापारियों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजी दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि लोग गैस के लिए भटक रहे हैं। इसी अव्यवस्था की ओर ध्यान खींचने के लिए प्रतीकात्मक रूप से कोयला वितरित किया गया है।

आंदोलन की चेतावनी

​विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। साहू ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 35 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: पूर्व न्यायाधीश के घर चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश चार सिलेंडर उड़ा ले गए

​भोपाल |राजधानी के वीआईपी इलाके लालघाटी में चोरों ने...

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने विधायक पटवा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

एमपी सरकार पर बढ़ता कर्ज: मार्च में तीसरी बार लिए 4100 करोड़, कुल उधारी 5 लाख करोड़ के पार

​भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों...

राजधानी में फिर बम की दहशत: नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

​भोपाल। राजधानी में सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 35 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने विधायक पटवा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

एमपी सरकार पर बढ़ता कर्ज: मार्च में तीसरी बार लिए 4100 करोड़, कुल उधारी 5 लाख करोड़ के पार

​भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों...

राजधानी में फिर बम की दहशत: नापतौल विभाग को उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

​भोपाल। राजधानी में सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने...

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के कैलाश नगर सेमरा...

दोस्त ने दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

​ग्वालियर (मोहना)। जिले के मोहना थाना क्षेत्र में रविवार...

व्यापारी के घर लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े वारदात से पुलिस हैरान

​इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चोरी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img