भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा के भोपाल स्थित निवास पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी श्रीमती पारस कुंवर बाई पटवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।









