Sunday, August 23, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: 38 मुकदमों वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दूध के केन लदी बाइक बरामद

भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक और उस पर रखे दूध के दो बड़े केन व एक बर्तन (ढबरा) बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही करीब 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चाबी छोड़ना पड़ा भारी पुलिस के मुताबिक, घटना 6 मार्च 2026 की है। फरियादी मुकेश मीणा अपने बेटे के साथ जीटीवी कॉम्प्लेक्स के पीछे दूध बांटने गए थे। जल्दबाजी में वे बाइक की चाबी गाड़ी में ही लगा छोड़ गए। जब वे वापस लौटे तो बाइक और दूध के बर्तन गायब थे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी थाना प्रभारी गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुनहरी बाग क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बादशाह बेग (42), निवासी अरेरा हिल्स बताया। आरोपी ने कबूला कि 10-12 दिन पहले उसने यह बाइक चोरी की थी।

पुराना अपराधी है आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बादशाह बेग एक आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 38 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img