Sunday, June 28, 2026
33.4 C
Bhopal

भीषण सड़क हादसा: निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराई कार, ट्रेवल्स संचालक की मौत, साथी गंभीर

भोपाल। भोपाल-इंदौर हाईवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा खजूरी जोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार i20 कार निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

फूफा के निधन की खबर सुन निकले थे इंदौर

​पुलिस के अनुसार, अवधपुरी निवासी गौरव सिंह (30) अपनी टूर्स एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाते थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे उन्हें इंदौर में रहने वाले अपने फूफा के निधन की सूचना मिली। गमगीन माहौल में वे अपने दोस्त लकी के साथ कार से इंदौर के लिए रवाना हुए। करीब 3:45 बजे भौरी जोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पिलर से भिड़ गई।

बचाव की कोशिश बनी काल

​परिजनों का कहना है कि हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता वन-वे था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को रास्ता देने (क्रॉसिंग) के प्रयास में गौरव की कार पिलर से टकरा गई। राहगीरों की मदद से दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। दोस्त लकी का इलाज जारी है।

चार साल पहले हुई थी शादी

​गौरव ने चार साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना कारोबार खड़ा किया था, लेकिन इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img