Sunday, August 23, 2026
24.1 C
Bhopal

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक

इंदौर। शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सिंधी कॉलोनी में सोमवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने प्रेम प्रसंग के विवाद के चलते बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

किराएदार युवती से मिलने पहुंचा था युवक

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से खंडवा का रहने वाला सुरूप मेघवाल गली नंबर 4 में रहने वाली एक युवती से मिलने आया था। युवती एक निजी अस्पताल में काम करती है और यहां किराए से रहती है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। घटना के समय दोनों कमरे में मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

नशे की हालत में उठाया आत्मघाती कदम

विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर नशे में धुत सुरूप ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। वह बिल्डिंग के पीछे बनी बैक लेन में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो युवक खून से लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती से भी पूछताछ की जा रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img