Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

शाहपुरा में तेज रफ्तार का कहर: कार की टक्कर से युवक की मौत, साढू गंभीर

भोपाल। राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साढू भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भाई के घर से लौटते समय हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, कजलीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय राजेश, जो मेनिट (MANIT) के हॉस्टल में सफाईकर्मी थे, मंगलवार रात अपने साढू के साथ जाटखेड़ी स्थित भाई के घर खाना खाने गए थे। रात करीब 1:30 बजे जब दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी रोहित नगर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल छोड़कर भागा चालक

​हादसे के बाद घायल राजेश और उनके साढू को कार चालक ही अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गया। हालांकि, अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद चालक पकड़े जाने के डर से वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद राजेश का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img