Wednesday, August 26, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल: पानी और राशन के लिए सड़कों पर उतरे लोग, निगम मुख्यालय में भारी हंगामा

राजधानी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हाहाकार; हिनोतिया आलम में जल संकट तो दामखेड़ा में राशन वितरण व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

भोपाल। राजधानी में बढ़ती गर्मी के साथ ही नागरिक सुविधाओं का संकट गहराने लगा है। गुरुवार को लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय पर पानी की किल्लत को लेकर हिनोतिया आलम के रहवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे, जो चार दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।

निगम गेट पर धरना, एक महिला बेहोश

​पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने से आक्रोशित जनता करीब तीन घंटे तक निगम मुख्यालय के गेट पर धरने पर बैठी रही। तीखी धूप और गर्मी के कारण प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। रहवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। मौके पर पहुंचे एमआईसी मेंबर जगदीश यादव ने समझाइश देकर मामला शांत कराया, लेकिन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

राशन की दुकान पर अव्यवस्था से आक्रोश

​इधर, वार्ड-74 के दामखेड़ा में राशन वितरण की अनियमितता ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। 11 मार्च से शुरू हुई वितरण प्रक्रिया अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार ने सुबह टोकन और शाम को राशन की व्यवस्था कर रखी है, जिसके कारण लोगों को काम-धंधा छोड़कर दिनभर धूप में खड़ा रहना पड़ता है। सुबह 6 बजे से लाइन में लगने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • हिनोतिया आलम: 4 दिनों से पानी बंद, निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी।
  • दामखेड़ा: टोकन सिस्टम और समय की अनिश्चितता से राशन कार्ड धारक परेशान।
  • चेतावनी: व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी धमकी।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...

एडिशनल डायरेक्टर बनकर 9.80 लाख ठगने वाली ‘फर्जी अफसर’ तृप्ति सिंह और उसका भाई भोपाल में गिरफ्तार

​चंदेरी/भोपाल: मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग की फर्जी एडिशनल डायरेक्टर बनकर नौकरी...

भोपाल स्टेशन: प्लेटफार्म 2 और 3 पर अवैध वेंडरों का कब्जा, अज्जू, फिरोज और शमशेर का राज

भोपाल। राजधानी के प्रमुख भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म...

शिक्षक भर्ती आंदोलन: नरेंद्र राजपूत ने खत्म किया अनशन

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग-2 और 3)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img