Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक 26 वर्षीय मेल नर्स ने खुदकुशी कर ली। बी-फार्मेसी के छात्र दुर्गेश अहिरवार ने कथित तौर पर एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) का ओवरडोज लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत की गुत्थी उलझ गई है।

भाई ने दी सूचना

मूल रूप से विदिशा निवासी दुर्गेश पटेल नगर (भानपुर) में किराए के कमरे में रहता था और एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जॉब भी करता था। शुक्रवार सुबह जब उसका बड़ा भाई परीक्षा देने के लिए घर से निकल रहा था, तब उसने दुर्गेश को सोता हुआ देख उठाने की कोशिश की। शरीर में हलचल न होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच के मुख्य बिंदु:

  • जांच का दायरा: पुलिस प्रेम प्रसंग, कॉलेज में प्रताड़ना और कार्यस्थल के तनाव जैसे एंगल से जांच कर रही है।
  • बरामदगी: कमरे से प्रयुक्त इंजेक्शन और सिरिंज जप्त कर ली गई है। मृतक का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
  • परिजनों का बयान: परिवार का कहना है कि दुर्गेश ने कभी किसी तनाव या परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

​छोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। मोबाइल की कॉल डिटेल्स और चैट खंगाली जा रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img