Tuesday, July 14, 2026
34.7 C
Bhopal

Russia-Ukraine war : यूक्रेन से सुरक्षित कटनी पहुंची छात्रा सुनिधि

पढ़ाई करने गई छात्रा सुनिधि बुधवार को सुरक्षित कटनी पहुंच गई। उन्होंने बातचीत में बताया है कि यूक्रेन में हर समय सायरन बज रहा है। हालात बेहद खराब हैं। आसपास ही धमाके गूंजते सुनाई पड़ते हैं। उन्हें अन्य छात्रों के साथ दिल्ली लाया गया। दिल्ली से सुनिधि फ्लाइट से जबलपुर पहुंची और फिर सड़क मार्ग से अपने शहर कटनी पहुंच गई हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुनिधि ने बताया कि यूक्रेन में हालात बेहद खराब हैं। सुनिधि ने बताया कि, वहां हर समय सायरन बज रहा है और आसपास धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इसके चलते वहां लोगों में खासा दहशत का माहौल है। उसने बताया कि वो और साथी छात्र करीब आठ किलोमीटर तक पैदल चले। रोमानिया से छात्रों को भारतीय दूतावास ने मदद की। सुनिधि ने कहा कि वो वापस अपने घर लौट कर काफी खुश हैं। सुनिधि ने यूक्रेन में फंसे छात्रों को भारत सरकार के वापस लाने के प्रयासों की काफी सराहना की है। सुनिधि ने बताया कि हमारे देश की सरकार ने जिस तेजी से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए प्रयास किये वह अन्य किसी देश ने नहीं किया।

गर्ल्स कालेज में पदस्थ लैब टैक्नीशियन हेमलता सिंह की पुत्री सुनिधि यहां मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। इस साल उसका यह तृतीय वर्ष है। वह 2019 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई थी और टर्नोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेकर यूक्रेन में हाउस नंबर 13, स्ट्रीट रसका बिल्डिंग 7 टर्नोपिल सिटी में भारत की ही दो अन्य छात्राओं के साथ एक मकान में किराए से रह रही थी। सुनिधि ने बताया था कि वह और उसकी दोनों सहेलियां डरी और सहमी हुई थीं। इससे पहले सुनिधि पिछले साल सितंबर में वह भारत आई थी और कटनी में कुछ दिन के लिए घर पर भी रुकी थी, इसके बाद वह वापस यूक्रेन चली गई, तभी से वह वहां पर थीं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही यहां रहने वाले छात्र डरे और सहमे हुए थे। रूस के हमले के बाद से ही यहां काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। आसमान से कब कौन सा मिसाइल यहां गिर जाए, इसको लेकर लोग डरे हुए हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि बेटी सुनिधि कटनी वापस पहुंच गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर की चर्चा : छात्रा सुनिधि के कहा केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए जो प्रयास किए वह किसी देश ने नहीं किए हैं। छात्रा के माता-पिता ने सांसद श्री शर्मा के प्रयासों की सराहना की है। सुनिधि सिंह से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने वीडियो कॉल पर बात की। सुनिधि ने प्रदेश अध्यक्ष और कटनी-खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा का आभार जताया। सुनिधि के परिजनों ने विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों की सराहना की। ज्ञात हो कि 5 दिन पहले विष्णु दत्त शर्मा ने सुनिधि की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन से फोन पर चर्चा की थी। सुनिधि के माता पिता ने विशेष तौर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय पाठक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेटी को वापस लाने के लिए हमारे यहां के जनप्रतिधि ने जो गम्भीरता दिखाई और जो प्रयास किये उसके लिए हम सभी उनके ऋणी रहेंगे।

Hot this week

भोपाल: हमीदिया रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

भोपाल। शहर के हमीदिया रोड स्थित एक बड़े फर्नीचर...

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

शादी के 2 महीने बाद ही पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​छतरपुर। छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...

Topics

फर्जी अंकसूची से नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर गिरी गाज, सेवा समाप्त

​राजगढ़। राजगढ़ जिले में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे...

‘नशे से दूरी’ का ढिंढोरा और राजधानी में चिराग तले अंधेरा…

राजधानी भोपाल में इन दिनों गजब का कमिश्नर सिस्टम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img