Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल में पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा को एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ सात दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता अब तीन महीने की गर्भवती है।

​इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

मूल रूप से पांढुर्णा की रहने वाली छात्रा भोपाल के अशोका गार्डन में रहकर BSc कर रही है। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान ‘सदेव शूटर’ नाम की आईडी चलाने वाले युवक से हुई। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की। 4 मार्च 2025 को उसने छात्रा को ग्वालियर बुलाया और गिरवाई इलाके के एक होटल में उसे बंधक बनाकर सात दिनों तक ज्यादती की।

​पैसे ऐंठे और लिव-इन में रहा

आरोपी ने परेशानी का झांसा देकर छात्रा से 50 हजार रुपए भी ऐंठे, जिसके लिए पीड़िता को अपने सोने के बाले तक बेचने पड़े। इसके बाद आरोपी भोपाल आ गया और छात्रा के साथ लिव-इन में रहने लगा। गर्भवती होने पर जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुलासा किया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए धर्म बदलने की शर्त रख दी।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी ग्वालियर भेजी थी। ग्वालियर के गिरवाई थाना पुलिस ने अब दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img