Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

बड़ा तालाब: FTL के 50 मीटर दायरे में बुलडोजर चलना शुरू, बोट क्लब के रेस्टोरेंट भी रडार पर

भोपाल। बड़े तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सैवनिया गौंड और गौरा गांव में बड़ी कार्रवाई की। तालाब के ‘फुल टैंक लेवल’ (FTL) से 50 मीटर के नो-कंस्ट्रक्शन जोन में बनी निजी बाउंड्री वॉल और टीनशेड को जमींदोज कर दिया गया।

प्रमुख कार्रवाई और अपडेट:

  • हटाए गए अतिक्रमण: सैवनिया गौंड में योगेंद्र सैनी, राजेंद्र जुनेजा, रॉबिंस सिंह और वंदना ठाकुर समेत अन्य के निर्माण तोड़े गए। तालाब किनारे कब्जा करने के लिए लाई गई पत्थरों से भरी ट्रॉली भी जब्त की गई।
  • सरकारी जमीन पर मोहलत: गौरा गांव में सरकारी जमीन पर पक्के निर्माण करने वालों को एक हफ्ते का समय दिया गया है। यहाँ श्मशान भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
  • बोट क्लब पर संकट: प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियम सबके लिए बराबर हैं। बोट क्लब स्थित जॉक रेस्टोरेंट, विंड्स एंड वेव्स, होटल रंजीत लेकव्यू और कचरा कैफे समेत 50 से ज्यादा निर्माणों को हटाने के लिए नगर निगम को सूची भेज दी गई है।

Hot this week

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img