Wednesday, July 15, 2026
30.8 C
Bhopal

Gwalior Weather Update March 3: तापमान 11.6 डिसे पर पहुंचा, रात में कम हुई ठंड, जानें दिन में कैसा रहेगा माैसम

जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बदलने लगा है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में ठंड घट गई है। उत्तरी हवा शांत हो चुकी है। इससे दिन में तेज धूप निकलेगी। दिन में ठंड पूरी तरह से कम हो जाएगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच सकता है। जिससे दिन में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। नया पश्चिमी विक्षोभ 5 मार्च को सक्रिय हो सकता है। इसके असर से तेज हवा चल सकती है।

बीते राेज जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो गया है। इस चक्रवातीय घेरे की वजह से उत्तर पश्चिमी हवा थम गई है। इस हवा ने पिछले दो दिनों से शहर में ठंडक बढ़ा दी थी। इसके थमने से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे रात में चुभन कम हुई है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिसे ऊपर पहुंच गया है। जिससे दिन में ठंड घटी है। तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली एनसीआर में

-वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, दिल्ली एनसीआर को ही प्रभावित कर रहा है, लेकिन ग्वालियर-चंबल संभाग पर इसका असर नहीं है, सिर्फ तापमान ही बढ़ेगा, जिससे दिन व रात में ठंडक घटेगी।

-बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके असर से हवा का रुख दक्षिण पूर्वी हो सकता है। इससे मौसम में नमी के साथ गर्माहट आएगी। हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इन बादलों से बारिश की संभावना नहीं है।

-पश्चिमी विक्षोभ का असर 4 मार्च तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद हवा का रुख उत्तर पश्चिमी फिर होगा और आगामी दिनों में फिर से ठंडक बढ़ेगी।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img