Tuesday, September 15, 2026
28.1 C
Bhopal

रैंकिंग और मिलावट का खुलासा: भोपाल में तीन बड़े होटल-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में निकले पपीते के बीज

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को राजधानी के तीन बड़े होटल और रेस्टोरेंट पर औचक कार्रवाई की। इस दौरान कई जगह गंभीर खामियां मिलीं और साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी उजागर हुई। जांच के तहत सागर गैरे रेस्टोरेंट में काली मिर्च की गुणवत्ता परखने पर उसमें पपीते के बीज मिले, जिसके बाद टीम ने विधिक नमूना जब्त कर लिया।

​अतिरिक्त अमले के साथ की गई इस कार्रवाई में तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया:

  • सागर गैरे रेस्टोरेंट (माता मंदिर): रेस्टोरेंट का किचन सड़क की ओर खुला मिला और वर्करों का मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड नहीं पाया गया। भंडारण कक्ष में लीकेज और कोल्ड स्टोरेज में खाद्य पदार्थों का अव्यवस्थित भंडारण मिला। काली मिर्च की जांच करने पर उसमें पपीते के बीज होने की पुष्टि हुई, साथ ही मिसब्रांडेड सफेद पाउडर पैक भी मिला।
  • बापू की कुटिया: निरीक्षण के दौरान मुख्य स्थान पर FSSAI लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। कर्मचारियों के मेडिकल रिकॉर्ड, पानी की टंकी की सफाई के प्रमाण और NABL लैब की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। यहां से घी और लाल ग्रेवी के सैंपल लिए गए।
  • होटल रंजीत लेक व्यू: होटल में सफाई के प्रबंध तो ठीक मिले और कर्मचारी टोपी-एप्रन पहने थे, लेकिन डस्टबिन खुले हुए पाए गए, ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं था और फ्राइंग कढ़ाई भी काली मिली। संचालक को तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

26 सितंबर तक जारी रहेगा विशेष अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में बड़े होटल, रिजॉर्ट, क्लब और रेस्टोरेंट के किचन व स्टोर की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जो 26 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत अधिक भीड़भाड़ वाले प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके। अब तक 300 से अधिक संस्थानों की जांच की जा चुकी है।

Hot this week

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम...

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img