Tuesday, September 15, 2026
28.1 C
Bhopal

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने बैंक लोन बकाया होने के बावजूद फ्लैट का सौदा कर लिया था।

​पुलिस के अनुसार, साईं प्राइड होम कॉलोनी निवासी पूजा रामसिंह ठाकुर ने रवि साहू, मनीषा मिश्रा और राजेंद्र ठाकुर से फ्लैट बेचने के नाम पर पैसे लिए थे। आरोपी ने मनीषा से 5 लाख, रवि से 2 लाख और राजेंद्र से 2 लाख रुपए ले लिए और आवेदकों के साथ अलग-अलग एग्रीमेंट भी कर दिए।

​जांच में सामने आया कि पूजा ने बैंक से 17 लाख रुपए का लोन ले रखा था। लोन के 15 लाख रुपए बाकी होने के बावजूद उसने वही फ्लैट तीन अलग-अलग लोगों को बेच दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img