Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की हवा निकाल दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक नवविवाहिता के गले से ढाई तोले का सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए।

​भाई के साथ जा रही थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, मुरैना निवासी कृष्णा वर्मा अपनी बहन रानी को विदा कराकर बाइक से घर ले जा रहा था। रानी की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वे टाटा मोटर्स के सामने पहुंचे, पीछे से आए तीन बदमाशों ने रानी के गले पर झपट्टा मारा। वारदात के दौरान बाइक डगमगा गई, जिससे दोनों गिरते-गिरते बचे।

​पुलिस के साथ पीछा, पर हाथ नहीं आए लुटेरे

पीड़ित कृष्णा ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और रास्ते में मिली डायल-112 की टीम को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की गई, लेकिन शातिर लुटेरे मुरैना की ओर भागने में सफल रहे। आरोपियों की उम्र 24 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जिन्होंने चेहरे पर साफी बांध रखी थी।

​CCTV खंगाल रही पुलिस

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में लूट और झपटमारी की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे आम जनता में डर का माहौल है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img