Thursday, July 2, 2026
25.4 C
Bhopal

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की हवा निकाल दी है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक नवविवाहिता के गले से ढाई तोले का सोने का हार झपट लिया और फरार हो गए।

भाई के साथ जा रही थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, मुरैना निवासी कृष्णा वर्मा अपनी बहन रानी को विदा कराकर बाइक से घर ले जा रहा था। रानी की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वे टाटा मोटर्स के सामने पहुंचे, पीछे से आए तीन बदमाशों ने रानी के गले पर झपट्टा मारा। वारदात के दौरान बाइक डगमगा गई, जिससे दोनों गिरते-गिरते बचे।

पुलिस के साथ पीछा, पर हाथ नहीं आए लुटेरे

पीड़ित कृष्णा ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और रास्ते में मिली डायल-112 की टीम को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की गई, लेकिन शातिर लुटेरे मुरैना की ओर भागने में सफल रहे। आरोपियों की उम्र 24 से 30 वर्ष बताई जा रही है, जिन्होंने चेहरे पर साफी बांध रखी थी।

CCTV खंगाल रही पुलिस

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में लूट और झपटमारी की घटनाओं में तेजी आई है, जिससे आम जनता में डर का माहौल है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img