Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ प्यार और निकाह के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका घर तुड़वाया और फिर शादी से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

​शादी में हुई थी मुलाकात

30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और अमन ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला को इस कदर गुमराह किया कि उसने अपने पति से तलाक ले लिया।

​होटल में किया दुष्कर्म

तलाक के बाद 25 मार्च 2026 को आरोपी महिला को नई सड़क स्थित होटल एसआर इन लेकर पहुंचा, जहां उसने निकाह का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी महिला शादी का दबाव बनाती, आरोपी उसे जल्द निकाह करने की बात कहकर शांत करा देता और लगातार उसका शोषण करता रहा।

​सगाई कहीं और तय कर मुकरा आरोपी

हाल ही में जब पीड़िता ने शादी के लिए जोर दिया, तो अमन के तेवर बदल गए। उसने निकाह से साफ इनकार करते हुए कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और पक्की कर दी है। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

​पुलिस की कार्रवाई

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img