Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ प्यार और निकाह के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका घर तुड़वाया और फिर शादी से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में हुई थी मुलाकात

30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आपागंज निवासी अमन खान से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और अमन ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला को इस कदर गुमराह किया कि उसने अपने पति से तलाक ले लिया।

होटल में किया दुष्कर्म

तलाक के बाद 25 मार्च 2026 को आरोपी महिला को नई सड़क स्थित होटल एसआर इन लेकर पहुंचा, जहां उसने निकाह का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी महिला शादी का दबाव बनाती, आरोपी उसे जल्द निकाह करने की बात कहकर शांत करा देता और लगातार उसका शोषण करता रहा।

सगाई कहीं और तय कर मुकरा आरोपी

हाल ही में जब पीड़िता ने शादी के लिए जोर दिया, तो अमन के तेवर बदल गए। उसने निकाह से साफ इनकार करते हुए कहा कि उसके परिवार ने उसकी सगाई कहीं और पक्की कर दी है। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस की कार्रवाई

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img