Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले हुई एक एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। शनिवार देर रात उसी मकान के मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने छात्रा के परिजनों और पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

​क्या है पूरा मामला?

फरवरी माह में गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा रोशनी ने किराए के कमरे में खुदकुशी कर ली थी। जांच में छात्रा के मोबाइल से मिले सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव का जिक्र था, लेकिन छात्रा के परिजन इसे हत्या बता रहे थे।

​पत्नी का आरोप: “झूठे केस की धमकी और पुलिसिया पूछताछ से थे परेशान”

मृतक विजय राठौर की पत्नी करुणा का आरोप है कि छात्रा के परिजन लगातार उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। साथ ही, पुलिस भी पूछताछ के नाम पर उन्हें घंटों थाने में बैठाकर रखती थी। पत्नी के मुताबिक, इसी मानसिक तनाव और डिप्रेशन के कारण विजय ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

​पुलिस की कार्रवाई

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के अनुसार, मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक की बेटी के बेंगलुरु से लौटने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​खास बात: छात्रा रोशनी ने मरने से पहले अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि “नीट निकालना आसान है, लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई बहुत कठिन है।” पुलिस की एसआईटी (SIT) इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img