Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर में साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने 11वीं की छात्रा को पहले दोस्ती और फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसके निजी वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की और मांग पूरी न होने पर वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए।

​सेमीनार में हुई थी मुलाकात

पीड़ित छात्रा (18 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि साल 2024 में महाराजपुरा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के सेमिनार के दौरान उसकी मुलाकात हरमन चावला नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे स्नैपचैट पर जोड़ा और धीरे-धीरे उसे प्यार के झांसे में ले लिया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

​1 लाख की डिमांड और हैवानियत

वीडियो हाथ लगते ही हरमन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए 1 लाख रुपए मांगे। जब छात्रा ने पैसे देने से मना किया और उससे बातचीत बंद कर दी, तो आरोपी ने उसके वीडियो रिश्तेदारों और परिचितों को सोशल मीडिया पर भेज दिए। घटना का पता तब चला जब छात्रा के पिता के एक दोस्त ने वीडियो देखने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी दी।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

ग्वालियर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश के लिए साइबर टीम और पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस इंटरनेट से उन वीडियो को हटाने की कोशिश भी कर रही है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img