Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है। आपसी विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और उसे मृत समझकर खुद फंदे से झूल गई।

भजन संध्या से लौटने के बाद हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, उमेश गमेती (24) और उसकी पत्नी दुर्गा (21) रात को एक भजन कार्यक्रम से लौटे थे। घर पहुंचते ही दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर दुर्गा ने कुल्हाड़ी से उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पति को लहूलुहान देख दुर्गा को लगा कि उसकी मौत हो गई है, जिसके बाद उसने कमरे में सुसाइड कर लिया। शुक्रवार दोपहर जब पड़ोसियों ने घर में हलचल नहीं देखी, तब घटना का खुलासा हुआ।

जेठ को भेजा आखिरी ऑडियो संदेश

वारदात से पहले दुर्गा ने अपने जेठ को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा- “मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना।”

पति की हालत नाजुक

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि घायल उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया है और ऑडियो क्लिप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img