Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक महिला के साथ पांच साल तक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर पीड़िता को शादी का झांसा दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

​रॉन्ग नंबर से शुरू हुई थी कहानी

थाना प्रभारी निरूपमा पांडे के अनुसार, 31 वर्षीय पीड़िता की पहचान साल 2021 में एक ‘रॉन्ग नंबर’ के जरिए सुरेंद्र राय नामक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर भरोसा दिलाया कि वह भी तलाकशुदा है और उससे शादी करेगा।

​शादी से मुकरा आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी पिछले पांच वर्षों से उसका शोषण कर रहा था। हाल ही में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। ठगी और प्रताड़ना का अहसास होने पर पीड़िता ने गुरुवार को थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।

​पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र राय के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img