Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय पुजारी की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में घायल पुजारी ने शनिवार तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

​बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बरेला खेड़ा निवासी संजू शर्मा (28) पेशेवर पुजारी थे। शुक्रवार शाम वे अपने साथी रणवीर के साथ बैरसिया बाजार से पूजन सामग्री खरीदकर घर लौट रहे थे। घर के समीप मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित रेनॉल्ट क्विड कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

​आरोपी चालक फरार, परिवार में मातम

हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संजू की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे 3 साल का मासूम बेटा और पत्नी को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बैरसिया थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img