Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। घर के बाहर टहल रहे साइट सुपरवाइजर को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

​टहलते समय मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, बी-सेक्टर पिपलानी निवासी हटे सिंह जादव (48) एक ठेकेदार के पास साइट सुपरवाइजर थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे, तभी एक ई-रिक्शा ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हटे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

​मां को छोड़ भागा चालक

मृतक के भाई भाव सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त रिक्शा में चालक की मां भी बैठी थी। टक्कर के बाद आरोपी चालक अपनी मां और रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। चालक की मां ने बताया कि रिक्शा के ब्रेक कम लग रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

​जांच में जुटी पुलिस

पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब फरार रिक्शा चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img