भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में रविवार को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस का काम किया जाना है, जिसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 2.30 घंटे से लेकर 7 घंटे तक की कटौती की जाएगी। ऐसे में नागरिक अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
इन क्षेत्रों में इतने समय रहेगी कटौती:
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: भारत नगर, छत्रसाल नगर, मालवीय नगर, जीवन सागर अपार्टमेंट, आंचल कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन, रंभानगर, न्यू कबाड़खाना, लियाकत मार्केट, इब्राहिमगंज, राजदेव कॉलोनी, शांति नगर और न्यू सिंधी कॉलोनी।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: चंबल, बिजली नगर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 11.30 से दोपहर 2 बजे तक: पुष्पा नगर, 80 फीट रोड, कम्मू का बाग, महामाई का बाग, सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा, चांदबड़, विजय नगर, दुर्गा नगर, बजरिया, बीईएस कॉलोनी, राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैंपस, द्वारका नगर और कृष्णा नगर।
बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मेंटेनेंस का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।



