Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ग्वालियर के ठेकेदार से सवा लाख की ठगी

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर में सामने आया है। यहाँ झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरीशंकरपुरम में रहने वाले एक ठेकेदार को विदेशी महिला से दोस्ती और ‘ब्रिटिश पाउंड’ को भारतीय रुपयों में बदलवाने का लालच इतना भारी पड़ा कि उन्हें 1.23 लाख रुपए गंवाने पड़े।

95 हजार पाउंड का दिया लालच

​पीड़ित कमलकांत यादव (28) की फेसबुक पर ‘लकी चार्ल्स’ नाम की एक आईडी से जान-पहचान हुई थी। बाद में व्हाट्सएप पर ‘डॉ. पेट्रीशिया आर मेडिसन’ बनकर बातचीत शुरू हुई। महिला ने खुद को लंदन का निवासी बताया और भारत घूमने आने की बात कही। उसने कमलकांत को झांसा दिया कि वह अपने साथ 95 हजार ब्रिटिश पाउंड (करीब ₹1.22 करोड़) लेकर आ रही है। भारी-भरकम रकम और कमीशन के लालच में आकर युवक ठगों के जाल में फंस गया।

एयरपोर्ट कर्मचारी बनकर वसूले पैसे

​ठगी की पटकथा 27 अप्रैल को तब शुरू हुई जब कमलकांत के पास एक महिला का फोन आया। उसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपके नाम से विदेशी करेंसी आई है, जिसे छुड़ाने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। ठगों ने झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में रजिस्ट्रेशन, लॉन्ड्री चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कुल 1 लाख 23 हजार रुपए जमा करवा लिए।

70 हजार की और मांग हुई तो खुला राज

​सवा लाख रुपए हड़पने के बाद जब ठगों ने 70 हजार रुपए और मांगे, तब कमलकांत को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई:

थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव के मुताबिक, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

सावधान रहें: किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें। विदेशी करेंसी या महंगे गिफ्ट के नाम पर होने वाले फोन कॉल ठगी का हिस्सा हो सकते हैं।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img