Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जनाब आतिफ आरिफ अकील ने नक्कार खाना क्षेत्र में नवनिर्मित सी.सी. रोड का गरिमामय उद्घाटन किया। यह सड़क विधायक निधि के माध्यम से तैयार की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

​क्षेत्र में पक्की सड़क की सौगात मिलने पर स्थानीय रहवासियों में भारी उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह के दौरान नागरिकों ने विधायक जी का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर विधायक आतिफ अकील ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img