Monday, June 29, 2026
30.1 C
Bhopal

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को रायसेन जिले के उदयपुरा से दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या था मामला?

विजय नगर, लालघाटी निवासी फरियादी पुष्पेंद्र भदौरिया ने रविवार तड़के थाना कोहेफिजा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 2:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर खड़ी कार (MP04-CU-8061) चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तत्काल बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी मदद से मिली सफलता

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कार के फास्टैग (Fastag) और आरोपी के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वाहन रायसेन की ओर जा रहा है। कोहेफिजा पुलिस ने घेराबंदी कर उदयपुरा पुलिस की मदद से आरोपी बृजेश सिंह घोषी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुराना अपराधी निकला आरोपी

पकड़ा गया आरोपी बृजेश सिंह मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह साल 2022 में एक नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जमानत मिलने के बाद से वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला, उनि उपेन्द्र सिंह, सउनि रामभरत सुमन और सायबर सेल की टीम के साथ उदयपुरा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img