Monday, June 29, 2026
30.1 C
Bhopal

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जनाब आतिफ आरिफ अकील ने नक्कार खाना क्षेत्र में नवनिर्मित सी.सी. रोड का गरिमामय उद्घाटन किया। यह सड़क विधायक निधि के माध्यम से तैयार की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

​क्षेत्र में पक्की सड़क की सौगात मिलने पर स्थानीय रहवासियों में भारी उत्साह देखा गया। उद्घाटन समारोह के दौरान नागरिकों ने विधायक जी का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

​इस अवसर पर विधायक आतिफ अकील ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और विकास का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img