Tuesday, June 30, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार दोपहर एक बार फिर आग के शोलों से दहल उठा। पातरा पुल के पास एक लकड़ी की दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटें 20 फीट ऊपर तक उठने लगीं। तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिससे काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। टीन शेड में करंट फैलने के कारण शुरुआत में बचाव कार्य में बाधा आई। बिजली कंपनी द्वारा कनेक्शन काटने के बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। हालांकि, पाइप लाइन बिछाने में हुई देरी और तेज हवा के चलते आग तेजी से फैली, जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है।

रेलवे ट्रैक तक पहुंची आंच

​हादसे वाली जगह के ठीक पीछे रेलवे ट्रैक है, जहां से ट्रेनें गुजरती रहीं। आग की लपटों को देखते हुए ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर उन्हें सावधानी से निकाला गया। गनीमत रही कि आग ट्रैक की ओर ज्यादा नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

शिफ्टिंग में देरी पड़ रही भारी

​यह मार्केट शहर के लिए ‘बारूद के ढेर’ जैसा बन गया है। मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के लिए इस मार्केट की शिफ्टिंग अनिवार्य है, लेकिन प्रशासन की ढिलाई भारी पड़ रही है।

  • जमीन और बजट तैयार: शिफ्टिंग के लिए 18 एकड़ जमीन और 5.85 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है।
  • लगातार हादसे: 2016 और पिछले साल भी यहां भीषण आग लग चुकी है। रविवार को जिस दुकान में आग लगी, उसे शिफ्ट करने की तैयारी ही चल रही थी।

​108 आरा मशीनों वाले इस मार्केट को शिफ्ट करने की कवायद पिछले डेढ़ साल से कागजों पर ही दौड़ रही है। अगर समय रहते इसे स्थानांतरित नहीं किया गया, तो घनी आबादी वाले इस इलाके में कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img