Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े तालाब (बोट क्लब) में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गौतम नगर निवासी सोनिका ठाकुर के रूप में हुई है।

​घटना का विवरण:

सोनिका की शादी बीते 18 अप्रैल को नर्मदापुरम निवासी रूपेश ठाकुर से हुई थी। शादी के महज 16 दिन बाद वह मायके आई थी, जिसके बाद वह ससुराल वापस नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, वह दो दिन पहले बिना बताए घर से निकली थी। रविवार सुबह रंजीत होटल के पास सेल्फी पॉइंट पर नगर निगम कर्मियों ने पानी में शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

​जांच की स्थिति:

पुलिस को मृतका की जेब से एक मोबाइल, माचिस और 50 रुपये का नोट मिला है। मोबाइल के जरिए ही उसकी शिनाख्त हो सकी। पति रूपेश ने बताया कि शनिवार को वह पत्नी को लेने भोपाल आने वाला था, लेकिन सोनिका ने उसका फोन नहीं उठाया।

​पुलिस का बयान:

एसआई मोहन शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img